Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

6 महीने और लागू रहेगी पुरानी एक्साइज पॉलिसी, केजरीवाल सरकार का फैसला

अधिकारियों को जल्द नई शराब नीति तैयार करने को कहा है। इन 6 महीनों के दौरान दिल्ली में 5 दिन ड्राई डे रहेगा।

15 Mar 2023

6 महीने और लागू रहेगी पुरानी एक्साइज पॉलिसी, केजरीवाल सरकार का फैसला

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बुधवार को पुरानी एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। साथ ही अधिकारियों को जल्द नई शराब नीति तैयार करने को कहा है। इन 6 महीनों के दौरान दिल्ली में 5 दिन ड्राई डे रहेगा।

बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से लाई गई आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया गया था। साथ ही सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी के तैयार होने तक पुरानी शराब नीति को लागू किया गया था। हालांकि, अभी तक अधिकारियों की तरफ से नई एक्साइज पॉलिसी तैयार नहीं हो पाई है।

इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 6 महीने के लिए पुरानी शराब नीति को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। खास बात है कि दिल्ली आबकारी नीति के कथित घोटाले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया भी आबकारी नीति के कथित घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं। सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी किया था। इसके बाद ईडी ने भी तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News